ध्यान किसका धरें? समाज में ध्यान को लेकर अनेक उलझनें हैं। भारत और विदेशों में ध्यान-शिविर लगाये जाते हैं, जिनमें प्रत्येक के तरीके भिन्न-भिन्न हैं। कतिपय मनीषियों ने ध्यान से पूर्व हठयोग के नाम से प्रचलित नेति, धौति, वस्ति, नौलि, त्राटक और कपालभाति के षट्कर्मों के सम्पादन पर बल दिया है। अन्य मनीषी ध्यान के लिए बताते हैं कि पहले लेटकर पाँव का अँगूठा देखो, बड़ी उँगली देखो, अब छोटी उँगली देखो। भावना करते रहो कि हम संकल्पहीन शिथिल होते जा रहे हैं। इस प्रकार शरीर के अंगों को शिथिल करते शिर तक चले जाओ और अचेत हो जाओ- यही ध्यान है। तंत्र आख्यायिकाओं में ध्यान के लिए मूलबन्ध, जालन्धर बन्ध या खेचरी इत्यादि मुद्राओं को सहायक बताया गया है। कोई मनीषी किसी पुष्प पर ध्यान केन्द्रित कराते हैं तो कोई ‘ऐं’, ‘क्लीं’ जैसे किसी अक्षर या नाद को माध्यम बनाते हैं। एक विश्वविश्रुत आचार्य भस्त्रिका प्राणायाम जैसी विद्या का निर्देश करते हैं कि लुहार की भाथी की तरह तीव्र श्वास लो और छोड़ते जाओ। थककर शान्त होते ही आप में ध्यान घटित होने लगेगा। ‘योग’ सिखानेवाले अनेक आचार्य मंत्रों की कमेन्ट्री बोलते हैं, जिसे सुनकर साधक अचेत होने का प्रयास करते हैं। इसी प्रकार कोई गायत्री इत्यादि देवी-देवताओं के रूप को पकड़कर ध्यान कराते हैं तो कोई शरीर के स्पन्दनों में ध्यान लगाते हैं। हमें देखना है, ध्यान के विषय में हमारे आर्ष-ग्रन्थों में क्या निर्देश है?
Dated: 06-01-2017
More on Yatharth Geeta and Ashram Publications: https://yatharthgeeta.com/
Download Official Yatharth Geeta Application on Android and iOS to Stay in Touch.
© Shri Paramhans Swami Adgadanandji Ashram Trust.