अपि चेत्सुदुराचारो भजते मामनन्यभाक्।
साधुरेव स मन्तव्य: सम्यग्व्यवसितो हि स:।। (गीता, ९/३०)
क्षिप्रं भवति धर्मात्मा शश्वच्छान्तिं निगच्छति।
कौन्तेय प्रतिजानीहि न मे भक्त: प्रणश्यति।। (गीता, ९/३१)
अत्यन्त दुराचारी भी मेरा भजन करके शीघ्र ही धर्मात्मा हो जाता है एवं सदा रहनेवाली शाश्वत शान्ति को प्राप्त कर लेता है। अत: धर्मात्मा वह है जो एक परमात्मा के प्रति समर्पित है और भजन करने का अधिकार दुराचारी तक को है।
अनित्यमसुखं लोकमिमं प्राप्य भजस्व माम्।। (गीता, ९/३३)
सुखरहित, क्षणभंगुर किन्तु दुर्लभ मानव-तन को पाकर मेरा भजन कर अर्थात् भजन का अधिकार मनुष्य-शरीरधारी को है।
इस सम्बन्ध में पूज्य स्वामी श्री अड़गड़ानन्दजी महाराज के मुखारविन्द से विस्तार पूर्वक जानिये ।
Dated: 08-012017
More on Yatharth Geeta and Ashram Publications: https://yatharthgeeta.com/
Download Official Yatharth Geeta Application on Android and iOS to Stay in Touch.
© Shri Paramhans Swami Adgadanandji Ashram Trust.